फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya Sobhita Engaged: नागा चैतन्य और शोभिता ने की सगाई, नागार्जुन ने साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें

Thu, 08 Aug 2024 01:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नागा चैतन्य, शोभिता - फोटो : इंस्टाग्राम
नागा चैतन्य और शोभिता धुपिपाला ने सगाई कर ली है। आज 8 अगस्त को दोनों ने एक-दूजे को मंगनी की अंगूठी पहनाईं। यह खुशखबरी नागा चैतन्य के पिता और सुपरस्टार नागार्जुन ने साझा की है। उन्होंने सगाई की आधिकारिक सूचना देते हुए कपल को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही सगाई की तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम
नागार्जुन ने अपने एक्स हैंडल से अपने बेटे और होने वाली बहू शोभिता की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, 'हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई की खबर साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। नागा की सगाई आज सुबह 9:42 बजे सोभिता धुलिपाला से हुई! हम अपने परिवार में शोभिता का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं'।
विज्ञापन

3 of 5
नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला, नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
नागार्जुन ने आगे लिखा है, 'इस खूबसूरत और खुशहाल जोड़े को बधाई! मैं जीवन भर इनके प्यार और खुशी की कामना करता हूं। इन पर ईश्वर कृपा बनाए रखें। आज 8.8.8 को अनंत प्रेम की शुरुआत हुई है'। तस्वीरों में शोभिता पीच कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने पर्ल और गोल्ड की ज्वैलरी पहनी है। नागा ऑफ व्हाइट ड्रेस में जंच रहे हैं।

4 of 5
नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला, नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई की खबर सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। कमेंट बॉक्स में सभी कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं और इनके खुशहाल जीवन की कामना कर रहे हैं।
Meenakshi Seshadri: 'उन्हें गर्भावस्था नहीं...,' मीनाक्षी शेषाद्रि ने गिनाए अभिनेताओं के लंबे करियर के कारक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम @chayakkineni
नागा चैतन्य की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। वर्ष 2017 में नागा और सामंथा ने शादी रचाई। हालांकि, 2021 में इनकी राहें जुदा हो गईं और कपल का तलाक हो गया। अब नागा जिंदगी की नई शुरुआत शोभिता के साथ कर रहे हैं।
Gulshan Devaiah: गुलशन देवैया ने भाई-भतीजावाद पर की बात, बोले- 'सबके पास कुछ प्रिवलेज होते हैं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें