फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: मूवी डेट पर पत्नी नताशा संग गए वरुण धवन, फैंस बोले- 'हनी बनी एक साथ क्यूट लगते हैं'

Thu, 08 Aug 2024 11:52 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपने व्यस्त सैड्यूल से समय निकालकर पत्नी नताशा दलाल को मूवी डेट पर ले गए। इस दौरान उन्हें काफी भीड़ का सामना करना पड़ा। अभिनेता अपनी पत्नी की सुरक्षा करते नजर आए, जिसे देखकर वरुण के प्रशंसक उनकी प्रशंसा करते थक नहीं रहे हैं और कह रहे हैं क्यू है हनी-बनी की जोड़ी।
 
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन पत्नी नताशा दलाल के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपने व्यस्त सैड्यूल से समय निकालकर पत्नी नताशा दलाल को मूवी डेट पर ले गए। इस दौरान उन्हें काफी भीड़ का सामना करना पड़ा। अभिनेता अपनी पत्नी की सुरक्षा करते नजर आए, जिसे देखकर वरुण के प्रशंसक उनकी प्रशंसा करते थक नहीं रहे हैं और कह रहे हैं क्यू है हनी-बनी की जोड़ी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन पत्नी नताशा दलाल के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण पत्नी नताशा के साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' देखने सिनेमाघर में गए। नए-नए माता-पिता बने वरुण धवन और नताशा दलाल इस दौरान एक-दूजे के साथ बेहद क्यूट दिखाई दिए। मूवी डेट नाइट के दौरान वरुण पत्नी नताशा के लिए काफी प्रोटेक्टिव दिखाई दिए। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सिटाडेल: हनी बनी - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी कई फिल्मों और वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वरुण ने 3 जून, 2024 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। अपनी नन्हीं परी के आने के बाद से वरुण अपनी पत्नी नताशा के ऊपर और भी ज्यादा प्यार लुटाने लगे हैं।

4 of 5
वरुण धवन पत्नी नताशा दलाल के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn, सोशल मीडिया
इस वायरल वीडियो क्लिप में, वरुण और नताशा को मुंबई के एक मशहूर सिनेमाहॉल में देखा जा सकता है। अपनी मूवी डेट के लिए, बवाल अभिनेता ने हरे और सफेद रंग के एथलीजर सेट को पहना था। मैचिंग कैप और एक जोड़ी आईवियर के साथ, उन्होंने अपने लुक को और भी बेहतर बनाया। वहीं नताशा हमेशा की तरह सिंपल और क्यूट नजर आईं। दोनों को एक साथ देखकर प्रशंसक लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'क्यूट जोड़ी', एक और प्रशंसक ने लिखा, 'हनी बनी एक साथ क्यूट लगते हैं', एक और फैन ने लिखा, 'दोनों ऐसे ही हमेशा खुश रहो'।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिटाडेल: हनी बनी, बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
काम की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही वेब सीरीज 'सिटाडेट: हनी बनी' में नजर आएंगे। इस एक्शन-थ्रिलर सीरीज में वरुण के साथ सामंथा रुथ प्रभु नजर आएंगी। वहीं वरुण की आगामी फिल्मों की बात करें तो अभिनेता के पास कई फिल्में हैं, जो पाइपलाइन में हैं। इन सभी फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चा में 'बेबी जॉन' है। फिल्म 'बेबी जॉन' का पहला और उसके बाद दूसरा पोस्टर खुद वरुण ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इसके अलावा वरुण अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भेड़िया 2' में भी नजर आएंगे, जिसकी आने की घोषणा 'भेड़िया 1' के प्रमोशन के दौरान की गई थी। 
Nagarjuna: जब नागार्जुन ने शोभिता धुलिपाला को कहा था 'हॉट', आज बनने जा रही हैं घर की बहू? जानें पूरी सच्चाई
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें