फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Mubarak: 'मर्डर मुबारक' की स्पेशल स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, सारा और करिश्मा ने लूटी महफिल

Fri, 15 Mar 2024 09:08 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कल रात इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जहां बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। आइए आपको बताते हैं कल रात स्क्रीनिंग में क्या-क्या खास हुआ- 
विज्ञापन
1 of 5
मर्डर मुबारक स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मर्डर मुबारक' आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में सारा अली खान के अलावा विजय वर्मा, करिश्मा कपूर और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिकाओं में हैं। कल रात इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जहां बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। आइए आपको बताते हैं कल रात स्क्रीनिंग में क्या-क्या खास हुआ- 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'मर्डर मुबारक' में सारा अली खान मुख्य भूमिका निभा रही हैं। कल रात फिल्म के स्क्रीनिंग के दौरान वे बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। उन्होंने ब्लैक फ्लोरल गाउन पहन रखा था। सारा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों का पफ बनाया हुआ था। सोशल मीडिया पर उनका ये स्टाइलिश अंदाज काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
'मर्डर मुबारक' स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड में अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर हैं। 'मर्डर मुबारक' के स्क्रीनिंग के दौरान वे अपनी खूबसूरत पत्नी संग दिखाई दिए। इस खास मौके पर कृति सेनन भी ब्लू ड्रेस में नजर आईं। 
 

4 of 5
मर्डर मुबारक स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

90 की दशक की खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा कपूर 'मर्डर मुबारक' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। कल रात वे ब्लैक ऑउटफिट में बेहद हसीन लग रहीं थीं। वहीं संजय कपूर भी अपनी लाडली बेटी शनाया कपूर के साथ स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'मर्डर मुबारक' स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मर्डर मुबारक' के स्क्रीनिंग के दौरान एक्टर विजय वर्मा भी बेहद खास अंदाज और स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। वे डेनिम आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे। विजय वर्मा के साथ तमन्ना भाटिया भी वहां मौजूद रहीं। सोशल मीडिया पर तमन्ना का खूबसूरत लुक काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें