Mufasa Box Office Collection Day 15: ‘मुफासा: द लॉयन किंग’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, पिछले एक दिन से इसकी कमाई में गिरावट आई है। आइए जानते हैं इसने 15वें दिन कितना कलेक्शन किया।
‘मुफासा: द लॉयन किंग’ दुनियाभर में एक सफल फिल्म बनकर उभरी है। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। ‘मुफासा’ कई भारतीय भाषाओं में डब होकर रिलीज हुई और दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। आइए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन
2 of 5
मुफासा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
15वें दिन का कलेक्शन
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म सौ करोड़ का आंकड़ा कब का पार कर चुकी है। मुफासा ने छुट्टियों का भी लाभ उठाया और लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघरों तक आए। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के बाद डेली कलेक्शन में यह फिल्म दूसरे नंबर पर रही, जबकि बॉलीवुड की हालिया रिलीज ‘बेबी जॉन’ शुरुआत से ही इसके पीछे रही। फिल्म के 15वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो बीते दिनों के मुकाबले इसकी कमाई में काफी ज्यादा गिरावट आई है। फिल्म ने अब तक 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। Kartik Aaryan: इस दिन से अनुराग बसु की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन, तीन महीने चलेगा शेड्यूल
विज्ञापन
3 of 5
मुफासा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किस भाषा में किया कितना कलेक्शन?
मुफासा द लॉयन किंग’ कई भाषाओं में रिलीज हुई। इस फिल्म ने भारत में पहले सप्ताह में अंग्रेजी भाषा से 26.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हिंदी भाषा से 24.95 करोड़ रुपये, तेलुगु से 11.25 करोड़ रुपये और तमिल से 11.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे सप्ताह फिल्म ने अंग्रेजी से 15.15 करोड़ रुपये, हिंदी भाषा से 19.2 करोड़ रुपये, तेलुगु से 4.85 करोड़ रुपये और तमिल से 11.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस हॉलीवुड फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड
‘मुफासा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इस फिल्म ने ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 112.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।