फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Master Review: हिंदी में भी दिखा ‘मास्टर’ का मैजिक, लोकेश के निर्देशन ने जीत लिया बॉक्स ऑफिस

विज्ञापन
1 of 8
मास्टर - फोटो : अमर उजाला

Movie Review: मास्टर
कलाकार: विजय, विजय सेतुपति, मालविका मोहनन, शांतनु भाग्यराज, अर्जुन दास, एंड्रिया और नासर
पटकथा: लोकेश कंगराज, रत्ना कुमार, पॉन प्रतिभान
निर्देशक: लोकेश कंगराज
रेटिंग: ***

सिनेमा बदल रहा है। इसकी कहानियां बदल रही हैं और बदल रहा है इन कहानियों के नायकों का खुद को नायक बनाने का तरीका। अगर आपने आर माधवन की ‘मारा’ अब तक देख ली होगी तो आपको आने वाले दिनों के सिनेमा के नायक का अंदाजा लगना शुरू हो गया होगा। ‘मास्टर’ ने ‘मारा’ से दो कदम आगे बढ़कर दिखाया है। हीरो अब वही नहीं हो क्लाइमेक्स में सब कुछ खुद कर जाए। वह दूसरों को आगे बढ़ाने और फिर उनको आगे बढ़ते देखने में यकीन करता है।

विज्ञापन

2 of 8
मास्टर - फोटो : फिल्म पोस्टर
निर्देशक लोकेश कंगराज की पहचान तमिल सिनेमा में कमल हासन के आभामंडल की परिक्रमा करते रहने वाले किसी नक्षत्र की तरह रही है। फिल्म ‘मास्टर’ में वह विजय के साथ हैं। जाहिर है जब ऊपर उठ रहे किसी निर्देशक से कोई चोटी पर बैठा कलाकार वहां से उतरकर बीच में आकर मिलता है तो यह मिलन सिनेमा के लिहाज से किधर भी करवट ले सकता है, पर ‘मास्टर’ मास्टरपीस भले न हो लेकिन मसाला सिनेमा के फैंस को वापस सिनेमाघरों में लाने का दम रखने वाली फिल्म है।
विज्ञापन

3 of 8
मास्टर - फोटो : फाइल
अनलॉक के बाद सिनेमाघरों में फिल्मों का शुभारंभ तो बीते साल ही हो गया और हॉलीवुड की दो फिल्में ‘टेनेट’ व ‘वंडर वूमन 84’ भारत से अच्छी खासी रकम भी बटोर ले गईं लेकिन भारतीय सिनेमाघरों (और विदेशों में भी) किसी भारतीय फिल्म की असली बयार अब आई है। जिन सितारों ये शक है कि जनता सिनेमाघरों तक आएगी कि नहीं और वह अपनी बड़े बजट की फिल्में रिलीज करें कि नहीं, उनको दाद देनी चाहिए तमिल सिनेमा के सितारे विजय औऱ विजय सेतुपति की।

4 of 8
मास्टर - फोटो : फाइल
हिम्मत का का काम फिल्म ‘मास्टर’ के निर्माता जेवियर ब्रिटो ने भी किया है। भले हवाई जहाज और रेलगाड़ियां सौ फीसदी क्षमता के साथ चल रहे हैं लेकिन सिनेमाघरों में 50 फीसदी लोगों की ही छूट है। इसके बाद भी ब्रिटो ने रिस्क लिया अपनी मेगा बजट फिल्म की रिलीज का और आंकड़े बता रहे हैं कि उनकी झोली इस फिल्म से लबालब भरने वाली है।
विज्ञापन

5 of 8
मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म ‘मास्टर’ का असली करंट इसके दो दिग्गज सितारों के आमना सामना होने में है। लेकिन, कहानी थोड़ा पीछे जाकर शुरू होती है। भवानी के बचपन से। माता पिता को खो चुके भवानी की परवरिश जिस माहौल में होती है, वही उसका रक्त, मज्जा और मांस बन जाता है। हाथ उसका ढाई किलो से भी ज्यादा वजनी हो चुका है।
विज्ञापन

6 of 8
मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
और, जेडी? उसकी एंट्री ही फिल्म का असली टेंपो सेट करती है। तमिल सिनेमा के शौकीनों को इस एंट्री में बजा संगीत तुरंत याद आता है और इसका इतिहास ना भी पता हो तो फर्क नहीं पड़ता क्योंकि जो परदे पर दिख रहा है, वही साउथ में स्टार को मेगा स्टार बनाने का असली मैजिक है। और,  मैजिक कई धाराओं में एक साथ चल रहा होता है। भवानी है, चारू है, जेडी है और उधर स्टूडेंट पॉलीटिक्स में एक विनर ऐसी भी है जो हारे हुए को भी साथ लेना चाहती है और जेडी का कड़ा भी? लोकेश के भीतर छुपा कमलहासन फैन यहां फिर एक बार जागता है।
विज्ञापन

7 of 8
मास्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘मास्टर’ कई लिहाज से एक दर्शनीय फिल्म इस वजह से भी है कि यहां आपको मनोरंजन भरपूर मिलता है। विजय की हिंदी में डब की हुई फिल्में पहले भी देख चुके लोगों को यहां थोड़ा झटका इस बात से लग सकता है कि फिल्म की रफ्तार उनकी पहली फिल्मों से सरपट नहीं है। यहां हर बात आराम से हो रही है। हर अंदाज थोड़ा ठहर के सामने आ रहा है। और, जब विजय और विजय सेतुपति दोनों का आमना सामना होता है तो कहानी अपने चरम पर होती है।
विज्ञापन

8 of 8
मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनय के लिहाज से इन दोनों के अलाव मालविका मोहनन, गौरी किशन और शांतनु भाग्यराज भी प्रभावित करते हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों का संगीत अब विंध्याचल के पार वाला पहले जैसा संगीत नहीं रहा। उसमें अब उत्तर के घरानों का भी पुट दिखने लगा है। संगीत की ये सरिता ए आर रहमान, इल्लैयाराजा और एम एम क्रीम के समय से उत्तर दक्षिण को जोडने की कोशिश में रही हैं, अनिरूद्ध रविचंदर ने इसमें दो सुर अपनी तरफ से और जोड़े हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें