वेब सीरीज रिव्यू: मुकेश जासूस
लेखक: हीना डिसूजा, सजल कुमार, बिक्रमजीत सिंह व दिगांत व्यास
निर्देशक: हीना डिसूजा, दिगांत व्यास
कलाकार: राहुल बग्गा, परितोष त्रिपाठी, पूनम ढिल्लों, राजेश्वरी सचदेव, रुचि मालवीय व अनामिका शुक्ला।
ओटीटी: डिज्नी प्लस हॉटस्टार
रेटिंग: ***1/2
छोटी छोटी किस्तों में कही जा रही डिज्नी प्लस हॉटस्टार क्विक्स की कहानियां ट्रेलर देखने के बाद से ही अतरंगी जान पड़ती हैं। इनमें से वेब सीरीज 'मुकेश जासूस' इस वीकएंड पर आप जरूर देख लीजिए। मस्त सीरीज है। 10-12 मिनट के एपीसोड्स। सारे के सारे आप मुफ्त में बिना सब्सक्रिप्शन के भी देख सकते हैं। राहुल बग्गा और परितोष त्रिपाठी की कमाल एक्टिंग है। पूनम ढिल्लों दारू वाली आंटी के अवतार में हैं। साथ में है बढ़िया राइटिंग और उम्दा निर्देशन। सहायक कलाकारों ने भी बढ़िया काम किया है।