फिल्म- जाग उठा इंसान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिथुन ने बाद में एक इंटरव्यू में कहा भी कि वह आदर्श पति भले न बन सके हों लेकिन उनकी और योगिता बाली की मित्रता अटूट है। योगिता का अपने जीवन में मिथुन अब भी बड़ा योगदान मानते हैं। इसी इंटरव्यू में मिथुन ने ये भी कहा कि योगिता ने उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत वाले समय में सहारा दिया और वह ये बात कभी भूल नहीं सकते। मिथुन मानते हैं कि उनके कदम अपने जीवन में बहके जरूर लेकिन खुद को संभाल लेने का जिक्र करना भी वह बातों के इस सिलसिले में नहीं भूले। सच ये भी है कि सांवले मिथुन और सलोनी श्रीदेवी की जोड़ी परदे पर सबसे खूबसूरत जोड़ी लगी दोनों के चाहने वालों को।
जो लोग योगिता बाली और किशोर कुमार के तलाक की वजह मिथुन को मानते हैं और ये कहते हैं कि किशोर ने इसके बाद कभी मिथुन के लिए गाने ही नहीं गाए, उन्हें इस फिल्म के गाने जरूर सुनने चाहिए। फिल्म में आशा भोसले और किशोर कुमार का गाया ‘मैं नाचूं तू बंसी बजा…’ गाना हिंदी सिनेमा के क्लासिकल धुनों पर आधारित गानों में एक अलग ही स्थान रखता है। फिल्म का नाम भी बिल्कुल अलग है। राकेश रोशन ने हालांकि फिल्म का नाम शुरू में इंसान जाग उठा ही रखा था और उन्हें लगता था कि ये टाइटल वह इस फिल्म के निर्माता से हासिल जरूर कर लेंगे, लेकिन जब ऐसा न हुआ तो उन्होंने फिल्म का टाइटल बदलकर कर दिया, जाग उठा इंसान। जाग उठा इंसान श्रीदेवी की उन हिंदी फिल्मों में शामिल है जिसमें उनकी डबिंग दूसरे कलाकार से कराई गई। आज के बाइस्कोप में इतना ही, कल बात करेंगे एक और ओल्डी गोल्डी की..। सिलसिला जारी है।
पढ़ें: संडे बाइस्कोप: समझिए कहां से आई रामू की हिट फिल्म सत्या की कहानी, किस्से बीते हफ्ते रिलीज फिल्मों के
(बाइस्कोप अमर उजाला डिजिटल का दैनिक कॉलम है जिसमें हम उस दिन रिलीज हुई किसी पुरानी फिल्म के बारे में चर्चा करते हैं।)