डिजिटल रिव्यू: हैलो मिनी सीजन 2 (वेब सीरीज)
कलाकार: अनुजा जोशी, प्रिया बनर्जी, मृणाल दत्त, अंशुल पांडे, दर्शना बानिक और गौरव चोपड़ा आदि।
लेखक: नवनील चक्रवर्ती, आनंद शिवकुमारन, आयुषी घोषाल
निर्देशक: अर्जुन श्रीवास्तव
ओटीटी: एमएक्स प्लेयर
रेटिंग: *
केंद्र सरकार के नए निर्देशों का देश में संचालित उन ओटीटी पर कोई खास असर नहीं पड़ने वाला जो धड़ल्ले से सेमी पॉर्न सामग्री परोस रहे हैं। नए दिशा निर्देश यही कहते हैं कि वयस्कों के लिए बनने वाला कंटेट उम्र के हिसाब से दिखाने की जिम्मेदारी ओटीटी प्लेयर की है लेकिन ये ओटीटी प्लेयर ‘हैलो मिनी’ जैसी वेब सीरीज ऐसी किसी व्यस्था के बिना अब भी धड़ल्ले से चला रहे हैं। ‘हैलो मिनी’ सीरीज देखना किसी घटिया पोर्न फिल्म देखने जैसा ही है। देश में तमाम पोर्न कंटेट इंटरनेट पर बिखरा पड़ा है। इसका कारोबार हिंदी सिनेमा के कुल कारोबार से कहीं ज्यादा हो चुका है। समस्या यहां ये है कि नग्नता के इस बाजार में आदित्य बिड़ला जैसे समूह की कंपनी अप्लॉज एंटरटेनमेंट भी उतर चुकी है।