मूवी रिव्यू: घोस्ट स्टोरीज
कलाकार: जान्हवी कपूर, सुरेखी सीकरी, शोभिता धूलिपाला, मृणाल ठाकुर, अविनाश तिवारी आदि
निर्देशक: जोया अख्तर, अनुराग कश्यप, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर
निर्माता: रॉनी स्क्रूवाला
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
देश में करोड़ों लोग जब नए साल के स्वागत में फुलझड़ियां जला रहे हों, पार्टियों में डीजे से अपना वाला गाना बजाने की जिद कर रहे हों और आप रात के 12 बजे से ढाई बजे तक बत्तियां बुझाकर बड़े वाले टीवी पर कुछ ऐसा देखने की उम्मीद लगाए बैठे हों जिससे साल की शुरुआत थोड़ी चौंकाने वाली हो, तो तय है कि आप घोस्ट स्टोरीज देख रहे हैं। अनुराग कश्यप और करण जौहर अपनी फिल्मों का तंबू खूब बड़ा तानते हैं। लस्ट स्टोरीज के बाद एक बार फिर उनके साथ जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी भी हैं। लेकिन, नतीजा? आओ इसका पता लगाएं।