अपने बरसों के साथी जावेद अख्तर के साथ जोड़ी टूटने के बाद राइटरसलीम ख़ान ने जो पहली फ़िल्म लिखी थी, वह थी नाम। संजय दत्त और कुमार गौरव की सुपरहिट फ़िल्म। कम लोग ही जानते हैं कि जावेद अख्तर ने जिस दिन सलीम खान को साथ काम न करने का अपना फैसला सुनाया था उसी उसी रात अभिनेत्री हेलेन की मां का निधन हो गया। जावेद अख्तर ने अपने अकेले काम करने का इश्तेहार अगले शुक्रवार को छपवाया और मसरूफ हो गए। जावेद अख्तर के साथ जोड़ी टूटने के बाद सलीम खान ने जो पहली फिल्म लिखी थी, वह थी ‘नाम’। संजय दत्त और कुमार गौरव की सुपरहिट फिल्म। सलीम खान की सोलो राइटर के रूप में लिखी तीसरी फ़िल्म थी, कब्ज़ा। संजय दत्त, अमृता सिंह, परेश रावल, आलोक नाथ और डिंपल कपाड़िया स्टारर फ़िल्म कब्ज़ा ही हमारे आज के बाइस्कोप की फिल्म है।