फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunjay Kapur: इन सेलेब्स के हुए सबसे महंगे तलाक, लिस्ट में करिश्मा कपूर-संजय कपूर का भी नाम

Fri, 13 Jun 2025 03:32 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Most Expensive Celebrities Divorce: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन से हर कोई हैरान है। हार्ट अटैक के चलते संजय दुनिया को अचानक अलविदा कहकर चले गए। संजय और करिश्मा ने अरनी राहें एक दूसरे अलग कर ली थी। इसी बीच आपको बताते हैं उन सेलिब्रिटी कपल्स के बारे में जिनका तलाक अब तक का सबसे महंगा तलाक रहा है। 
विज्ञापन
1 of 8
संजय कपूर और करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में रिश्तों की शुरुआत जितनी चर्चा में रहती है, उतना ही शोर उनके टूटने पर भी होता है। गुरुवार को करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया। संजय की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई, जब वो पोलो खेल रहे थे। उनकी निजी जिंदगी हमेशा लाइमलाइट में रही, खासकर करिश्मा से तलाक के वक्त। चलिए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड और हॉलीवुड की उन जोड़ियों पर जिनका तलाक न सिर्फ भावनात्मक रूप से भारी रहा, बल्कि आर्थिक रूप से भी सबसे महंगा रहा।

विज्ञापन

2 of 8
सुजैन खान और ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम-@suzkr

ऋतिक रोशन और सुजैन खान
बॉलीवुड के परफेक्ट कपल माने जाने वाले ऋतिक और सुजैन ने साल 2013 में तलाक ले लिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो सुजैन को इस तलाक के बदले करीब 400 करोड़ रुपये की एलिमनी मिली थी। ये आज तक का सबसे महंगा बॉलीवुड तलाक माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर के पूर्व पति की मौत से टूटीं शालिनी पासी, बोलीं- एक पल में सब कुछ खत्म

विज्ञापन

3 of 8
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

करिश्मा कपूर और संजय कपूर
करिश्मा और संजय की शादी साल 2003 में हुई थी और 2016 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। यह तलाक भी काफी हाई-प्रोफाइल रहा था। बताया गया कि करिश्मा ने इस तलाक में लगभग 70 करोड़ रुपये की एलिमनी ली थी। संजय की दूसरी शादी मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सचदेव से हुई थी।

4 of 8
अमृता सिंह, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान और अमृता सिंह
सैफ और अमृता की जोड़ी ने एक समय पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन शादी के 13 साल बाद दोनों अलग हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ ने अमृता को करीब 5 करोड़ रुपये की राशि तलाक के दौरान दी थी।

विज्ञापन

5 of 8
जेफ बेजोस और मैकेंजी - फोटो : एक्स

जेफ बेजोस और मैकेंजी स्कॉट
हालांकि जेफ बेजोस हॉलीवुड से नहीं हैं, लेकिन उनकी और मैकेंजी की तलाक की खबर ने पूरी दुनिया को हिला दिया था। इस तलाक में मैकेंजी को करीब 38 बिलियन डॉलर यानी करीब 3 लाख करोड़ रुपये मिले थे, जो अब तक की सबसे बड़ी तलाक सेटलमेंट मानी जाती है।

विज्ञापन

6 of 8
माइकल जॉर्डन और जुआनिटा वैनॉय - फोटो : एक्स

माइकल जॉर्डन और जुआनिटा वैनॉय
बास्केटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी माइकल जॉर्डन को 2006 में तलाक के दौरान 168 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,394 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा था। इसके अलावा प्रॉपर्टी और बच्चों की कस्टडी को लेकर भी बड़ी रकम दी गई थी।

विज्ञापन

7 of 8
मेल गिब्सन और रॉबिन मूर - फोटो : एक्स

मेल गिब्सन और रॉबिन मूर
हॉलीवुड अभिनेता मेल गिब्सन का तलाक भी खासा चर्चित रहा। 2011 में उनकी पत्नी रॉबिन मूर को लगभग 425 मिलियन डॉलर यानी 3,527.5 करोड़ रुपये का सेटलमेंट मिला था। इस तलाक को अब तक के सबसे महंगे हॉलीवुड तलाकों में गिना जाता है।

 

विज्ञापन

8 of 8
एंजेलिना जोली-ब्रैड पिट - फोटो : इंस्टाग्राम@bradpittofflcial
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली
'ब्रैजलिना' के नाम से मशहूर इस जोड़ी का तलाक लंबे समय तक मीडिया की सुर्खियों में रहा। दोनों के बीच बच्चों की कस्टडी और प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी लड़ाई काफी समय तक चली। कहा जाता है कि एंजेलिना ने कम से कम 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 830 करोड़ रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें