सिनेमाघरों में बहार है और वह भी सिर्फ एक ही फिल्म की वजह से। बीते महीने रिलीज हुई 'स्त्री 2' का आकर्षण चौथे हफ्ते में भी बरकरार है। सारी फिल्मों की छुट्टी कर यह अकेली राज कर रही है। अपने साथ रिलीज हुईं खेल खेल में और वेदा जैसी फिल्मों की स्त्री 2 कब की छुट्टी कर चुकी है। इस वक्त स्त्री 2 के साथ 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (गोट) लगी है। 5 सितंबर को रिलीज हुई दलपति विजय की इस फिल्म का कल मंडे टेस्ट कैसा रहा और साथ ही स्त्री 2 ने कितने कमाए? चलिए जानते हैं...