वर्ष 2016 में फिल्म आई थी 'मोआना'। अब इसका सीक्वल 'मोआना 2' आ रहा है। आज इस अमेरिकी एनिमेटिड म्यूजिकल फंतासी एडवेंचर फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। बता दें कि यह फिल्म का दूसरा ट्रेलर है। इससे पहले मई में भी एक ट्रेलर जारी किया जा चुका है। इस फिल्म को वॉल्ट डिज्नी एनीमेशन स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है और इसे वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स द्वारा रिलीज किया जाना है। फिल्म इसी साल नवंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।