मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोमवार को मिथुन चक्रवर्ती के छोटे बेटे नमोशी के बताया कि उनके पिता की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और वह जल्द ही घर आ जाएंगे। नमोशी के मुताबिक, 'पापा अभी ठीक हैं, मैं और मां (योगिता बाली) अभी मुंबई में है। कोलकाता में पिताजी के साथ मेरा भाई मिमोह है। पिता जी के सेहत में जिस तरह से सुधार होता दिख रहा है, उससे अगले 24 घंटे में पापा को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।'