बीते दिनों खबर आई थी कि हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की जिंदगी में एक हसीना ने दस्तक दी है। वे खुद से करीब 25 वर्ष छोटी रशियन सोशलाइट एल्सीना खैरोवा को डेट कर रहे हैं। इसे लेकर अब ताजा खबर ये है कि टॉम और एल्सीना का रिश्ता खत्म हो गया है। दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच बहुत मजबूत रिश्ता नहीं बन पा रहा था, इसलिए कपल ने अपनी राहें जुदा करने का फैसला किया है।