फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur 3 Bonus Episode: आ गए मुन्ना भैया! मिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड रिलीज, जानें फैंस को कैसा लगा सरप्राइज?

Fri, 30 Aug 2024 01:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
मिर्जापुर सीजन 3 का बोनस एपिसोड - फोटो : इंस्टाग्राम
प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज मिर्जापुर का तीसरा सीजन जब रिलीज हुआ तो हर किसी ने मुन्ना भैया को याद किया। तीसरे सीजन में उन्हें नहीं दिखाया गया और दर्शकों ने इसकी शिकायत की। अब दर्शकों की डिमांड पर सीरीज का एक बोनस एपिसोड पेश किया गया है, जिसमें मुन्ना भैया यानी एक्टर दिव्येंदु लौट आए हैं। प्राइम वीडियो ने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 5
मिर्जापुर सीजन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
प्राइम वीडियो ने एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें गुड्डू पंडित यानी अली फजल, गोलू गुप्ता यानी एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी और मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'मंथ एंड बोनस? मुन्ना भैया ने प्रबंध कर दिया है। देखिए बोनस एपिसोड'। इस पर अब यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। बोनस एपिसोड करीब 25 मिनट का है।
विज्ञापन

3 of 5
मिर्जापुर सीजन 3 का बोनस एपिसोड - फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि, बोनस एपिसोड की सूचना मिलने के बाद फैंस के बीच जो उत्साह देखा जा रहा था, वह बोनस एपिसोड आते ही रफूचक्कर हो गया। दरअसल, इस एपिसोड में दिव्येंदु का कोई किरदार नहीं है। कहा जा रहा है कि सीजन 3 के सभी एपिसोड के डिलीट सीन को मिलाकर बोनस एपिसोड तैयार किया गया है और दिव्युंदे इसमें सिर्फ नैरेशन करते नजर आए हैं। इसलिए फैंस को इस सरप्राइज से झटका लगा है।
Pati Patni Aur Woh: कार्तिक आर्यन की पति पत्नी और वो का बनेगा सीक्वल? फिल्म के निर्देशक ने किया बड़ा खुलासा

4 of 5
मिर्जापुर सीजन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर्स इस एपिसोड को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्राइम वालों यह बोनस एपिसोड था या बकवास एपिसोड.?? जैसे मिर्जापुर सीजन 3 बकवास गया था। वैसे ही मिर्जापुर सीजन 3 का बोनस एपिसोड भी महा बकवास निकला'। एक यूजर ने लिखा, 'हर एपिसोड के डिलीट सीन से बोनस एपिसोड बना दो, किसी को क्या ही पता चलेगा'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'मुन्ना भैया का कोई सीन नहीं है। सिर्फ दो डिलीट सीन ही अच्छे हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'इस बोनस एपिसोड में देखने लायक कुछ भी नहीं है'।
IC 814: 'स्त्री 2' की सक्सेस के बाद राजकुमार राव ने देखी पत्नी की 'आईसी 814', तारीफ कर कहा- मुझे आप पर गर्व है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिर्जापुर 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
मालूम हो कि मिर्जापुर सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं। पहले दो सीजन जबर्दस्त हिट रहे थे, लेकिन तीसरा सीजन दर्शकों को बहुत मजेदार नहीं लगा। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में नजर आए हैं। पिछले दो सीजन में दिव्येंदु उनके बेटे मुन्ना के किरदार में दिखे थे, लेकिन तीसरे सीजन में नहीं थे। अब बोनस एपिसोड में भी उनका कोई किरदार नहीं, इससे फैंस एक बार फिर नाराज नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें