फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anup Soni: 'क्राइम पेट्रोल छोड़ने के बाद एक तरह की भूमिकाएं हुईं ऑफर', अनूप सोनी का छलका दर्द

Tue, 20 Feb 2024 09:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनूप सोनी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री सबसे अधिक प्रतिस्पर्धात्मक क्षेत्र है। यहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक कभी भी कोई भी आपका प्रतिद्वंद्वी बन सकता है। ऐसे में शोज में कोई अहम भूमिका निभाना और अपने रोल से दर्शकों के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ना किसी चुनौती से कम नहीं है। क्राइम पेट्रोल फेम अनूप सोनी हाल ही में 'मिर्ग' नामक फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब अभिनेता ने 'क्राइम पेट्रोल' में अपनी भूमिका को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनूप सोनी - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, एक साक्षात्कार में अनूप ने बताया कि कैसे कास्टिंग एजेंसियों ने उन्हें लंबे समय तक क्राइम पेट्रोल में दिखाई देने के बाद इसी तरह की भूमिकाएं पेश कीं। हालांकि, एक अभिनेता के रूप में वे और भी कई सारी अलग भूमिकाएं कर सकते थे। किसी भी कलाकार को अपनी भूमिकाओं के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
अनूप सोनी - फोटो : सोशल मीडिया
अनूप ने कहा, 'एक अभिनेता के रूप में मेरा विश्वास है कि मैं जो भी ऑप्शन चुनता हूं, उसका मेरे दर्शक आनंद लेते हैं। मैं अलग भूमिकाएं निभाना चाहता हूं, लेकिन साथ ही मैं जानता हूं कि मुझे इंडस्ट्री में कुछ खास लोगों के साथ काम करना होगा। मेरे पास आने वाली स्क्रिप्ट मेरी पसंद की होनी चाहिए। फिलहाल, मेरा प्लान अलग-अलग लोगों के साथ काम करने का है।'

4 of 5
अनूप सोनी - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में अनूप सोनी से पूछा गया कि क्या उनके लिए अपनी क्राइम पेट्रोल छवि को तोड़ना चुनौतीपूर्ण था? इस पर अभिनेता ने कहा, 'पंद्रह साल तक मेरी दाढ़ी नहीं रही। कास्टिंग एजेंट मुझे इसी तरह की भूमिकाएँ देते थे। हालांकि मैं लड़ या बहस नहीं कर सकता था। मैं उनसे कहता था कि निर्माताओं को यह विश्वास दिलाना उनका काम है कि मैं अलग-अलग भूमिकाएं निभा सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनूप सोनी - फोटो : सोशल मीडिया
अनूप ने आगे कहा, शारीरिक परिवर्तन और स्टाइलिंग बाद में आती है। मैंने अब अपनी दाढ़ी बढ़ा ली है क्योंकि मुझे बहुत सारी भूमिकाएं अस्वीकार करनी पड़ीं। मैंने 2019 में क्राइम पेट्रोल छोड़ दिया, लेकिन तब से मैंने केवल क्लास ऑफ 83, सास बहू अचार प्राइवेट लिमिटेड, तांडव, वॉर स्टोरी 1963 और अब 'मिर्ग' के साथ चार लघु फिल्में की हैं।

Sushmita Sen: एंजियोप्लास्टी के दौरान ओटी में हंस रही थीं सुष्मिता सेन, ऑटोइम्यून बीमारी पर की खुलकर बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें