फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala 2024: साल दर साल दमकता ही गया मेट गाला में हिंदुस्तानी हुस्न का जलवा, देखिए अब तक के टॉप 10 लुक्स

Tue, 07 May 2024 12:39 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
मेट गाला 2024 के जश्न का आगाज हो चुका है। दुनिया भर से आमंत्रित किए गए सितारे और मशहूर हस्तियां इस शो में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। मेट गाला का इंतजार सभी फैशन लवर्स को रहता है। आइए आपको आज हम उन भारतीय अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जो इस प्रतिष्ठित शो का हिस्सा रह चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट मेट गाला 2024 में भाग ले रही हैं। आलिया इससे पहले साल 2023 में मेट गाला का हिस्सा रह चुकी हैं। साल 2023 में उन्होंने  कार्ल लेगरफेल्ड के ब्राइडल लुक से प्रेरित एक कस्टम गुरुंग गाउन पहना था। आलिया के इस लुक की पूरी दुनिया में काफी तारीफ हुई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल आइकन के रूप में जानी जाती हैं। वे पिछले कई वर्षों से मेट गाला का हिस्सा बनती आईं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा साल 2019  क्रिश्चियन डायर द्वारा डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था। 

4 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी मेट गाला में कई बार आमंत्रित किया जा चुका है। खबरों की मानें इस साल वे निजी कारणों की वजह से इस समारोह में नहीं शामिल हो रही हैं।  बार्बीकोर ड्रेस के चलन में आने से पहले ही दीपिका पादुकोण गुलाबी गाउन में मेट गाला में नजर आ चुकी हैं। दीपिका के इस लुक की पूरी दुनिया में तारीफ हुई थी। उनके स्ट्रैपलेस गाउन का निर्माण ल्यूरेक्स जेकक्वार्ड से किया गया था। 


विज्ञापन

5 of 6
नताशा पूनावाला - फोटो : इंस्टाग्राम

2018 में मेट गाला में नताशा पूनावाला ने भी मेट गाला में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किया गया गाउन पहना था। जो ग्रैफिटी प्रिंट्स से प्रेरित थी। नताशा के इस लुक की काफी तारीफ हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ईशा अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम
ईशा अंबानी मेट गाला 2024 में हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले वे साल  2019 में भी मेट गाला में भाग ले चुकी हैं। ईशा ने 2019 में प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किया गया गाउन पहना था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके इस ड्रेस को बनाने में 350 घंटे लगे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें