विक्रांत मैसी के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। वर्ष 2023 में आई फिल्म '12वीं फेल' ने विक्रांत मैसी के करियर को एक नया मोड़ दिया है। '12वीं फेल' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की, बल्कि दर्शकों के साथ फैंस से भी इसे प्यार और सराहना मिली। वहीं, ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है। अब फिल्म के असल चरित्र IPS मनोज कुमार शर्मा ने खुलासा किया है कि उन्होंने निर्देशक से फिल्म की कहानी बताने के लिए एक भी पैसे नहीं लिए थे।