फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: ठग और गैंगस्टर के प्यार में पड़ीं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, चुकानी पड़ी भारी कीमत

Sat, 24 Feb 2024 07:27 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood celebs - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारों और विवादों का शुरू से ही गहरा नाता रहा है। अक्सर ही कोई न कोई एक्टर किसी न किसी विवाद की वजह से चर्चा में रहता है। कई बार ये विवाद इन सितारों के करियर को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। इंडस्ट्री के कई चर्चित अभिनेत्रियां भी इससे अछूती नहीं रही हैं। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी भी रही, जो अपनी लव-लाइफ को लेकर विवादों में फंसी। इन अभिनेत्रियों के नाम रियल लाइफ में ठग और क्रिमिनल से जुड़े, जिससे इनका करियर भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। चलिए, आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में पहला नाम जैकलीन फर्नांडिस का है, जिनका नाम 200 करोड़ की ठगी करने वाले सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा। सुकेश की गिरफ्तारी के बाज जैकलीन पर सुकेश से करोड़ों के गिफ्ट लेने के आरोप लगे, जिसके बाद से जैकलीन लगातार ईडी के रडार पर है। ईडी ने जैकलीन को कई बार पूछताछ के लिए दिल्ली भी बुलाया। वहीं, बीते कुछ महीने पहले ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट में जैकलीन को पहले से सुकेश के आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी होने का दावा भी किया गया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

3 of 5
मोनिका बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में अभिनेत्री मोनिका बेदी भी शामिल हैं। मोनिका का नाम गैंगस्टर अबू सलीम के साथ जुड़ा था। इसके बाद मोनिका बुरी तरह विवादों में फंस गई थीं। गौरतलब है कि मोनिका बेदी का फिल्मी करियर जब अच्छा चल रहा था। उसी दौरान अबू सलेम के साथ उनके अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके बाद पुलिस ने मोनिका से कई बार पूछताछ की और उन्हें फर्जी नाम से पासपोर्ट और पहचान पत्र के साथ यात्रा करने के लिए दोषी ठहराया। इस मामले में मोनिका को दो साल की जेल भी हुई थी।
Sridevi Death Anniversary: मां को याद कर भावुक हुईं खुशी कपूर, श्रीदेवी के साथ साझा की बचपन की खूबसूरत तस्वीर

4 of 5
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों के दिल की धड़कन बनने वाली मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ा था। मंदाकिनी अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्मों में नजर आईं। इसके बाद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ उनके रिश्ते की खबर सुर्खियों में आने लगी। मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम की कुछ फोटो भी सामने आईं, जिसके बाद निर्माता-निर्देशकों ने मंदाकिनी से दूरी बना ली। कुछ समय बाद मंदाकिनी ने फिल्मों से दूरी बना ली।
Sidharth-Kiara: सिद्धार्थ के प्यार में कियारा ऐसे हारी थीं अपना दिल, एक्ट्रेस ने साझा किया दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ममता कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में ममता कुलकर्णी का नाम भी शामिल है। ममता अपने जमाने की टॉप हिरोइनों में भी शामिल थी। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। इसी दौरान उनका देश के सबसे बड़े ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ जुड़ने लगा, जिसके चलते ममता को भारी कीमत चुकानी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने एक रेड में 2000 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद किए थे,  गिरफ्तार ड्रग रैकेट में पुलिस ने ममता को भी आरोपी बनाया था और अभिनेत्री का फिल्मी करियर ठप हो गया। 
Aamir Khan: आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' की विफलता पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'असफलता से मिली बड़ी सीख'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें