गीतकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) अध्यक्ष प्रसून जोशी पर आरोप लगा है कि उनके कहने पर ही उस भोजपुरी फिल्म का नाम बदलने का निर्देश दिया गया है, जिसका नाम उनके लिखे हिट गानों वाली फिल्म ‘रंग दे बसंती’ पर रखा गया है। इस बारे में फिल्म निर्माताओं की संस्था इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) ने उन्हें पत्र भी लिखा है। फिल्म बनाने वाले बीते दो हफ्तों से सेंसर बोर्ड के मुंबई दफ्तर के चक्कर पर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सबका यही कहना है कि ‘फाइल चेयरमैन सर के पास है।’