हिंदी सिनेमा में खेल पर आधारित कई सुपरहिट फिल्में बनी है। इन फिल्मों में इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों ने खिलाड़ी और कोच का किरदार निभाया और सुर्खियां बटोरी। अब इसी कड़ी में अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की चर्चा हो रही है। फिल्म में अजय ने फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से दर्शकों में 'मैदान' को लेकर उत्साह बढ़ गया है। वहीं, अजय को फुटबाल कोच के रूप में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है, चलिए आपको उन स्टार्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने फिल्मों में कोच का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी है।