फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahira Khan: 'निकाह में डीजे से लेकर वेटर तक कोई रोक नहीं पाया अपने आंसू', माहिरा खान ने बताया सच

Thu, 04 Apr 2024 12:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने बड़े ही धूमधाम से सलीम करीम से 2 अक्तूबर 2023 को निकाह किया। यह उनकी दूसरी शादी है। अपने निकाह के बारे में माहिरा ने खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने निकाह को लेकर कुछ दिलचस्प बातों का खुलासा किया है।  टीवी शो 'हमसफर' और शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में लाजवाब अभिनय से लाखों दिलों को जीत चुकीं माहिरा ने बताया कि उनकी शादी के मौके पर हर कोई बहुत भावुक नजर आया। लोग उनकी नई जिंदगी की शुरुआत पर इतने खुश थे कि फूट-फूटकर रोए।
विज्ञापन

2 of 5
माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
माहिरा खान अक्सर अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। माहिरा और सलीम करीम की शादी में नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। माहिरा खान ने बताया कि उनकी शादी में एक भी शख्स ऐसा मौजूद नहीं था, जिसकी आंखों में आंसू ना दिखाई दिए हो। यह पल निकाह में मौजूद उन सभी लोगों के लिए खुशी से भरा हुआ और काफी भावुक पल था। उस पल को हर किसी ने एंजॉय किया। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनके निकाह में हर कोई फूट-फूटकर रोया, लेकिन यह आंसू दुख के नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत की खुशी के आंसू थे।
विज्ञापन

3 of 5
माहिरा खान-सलीम - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान माहिरा खान ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारें में भी खुलकर बातचीत की। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं? इस पर माहिरा ने हंसते हुए जवाब दिया 'ओह मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, यह सिर्फ एक अफवाह है'। आगे माहिरा ने कहा कि 'मेरी प्रेग्नेंसी की खबरें, इसलिए हो रही है क्योंकि मेरा वजन बढ़ गया है'। साथ ही माहिरा ने यह भी बताया कि 'मैंने ना ही कोई फिल्म छोड़ी है और ना ही नेटफ्लिक्स सीरीज।'
Box Office Collection: गॉडजिला x कॉन्ग ने छठे दिन लगाया अर्धशतक, क्रू समेत अन्य फिल्मों का ऐसा रहा हाल

4 of 5
माहिरा खान - फोटो : social media
इन सभी बातों के बाद जब माहिरा से पूछा गया कि वह अपने शौहर सलीम करीम की कौन सी बात को पसंद और ना पसंद करतीं हैं? इस पर माहिरा ने बताया, 'सलीम कभी भी अपनी बातों को जाहिर नहीं करते हैं, जो मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है'। साथ ही माहिरा ने यह भी कहा कि 'मुझे चुप रहना पसंद है, लेकिन सलीम को हमेशा गाने सुनना पसंद है। यहां तक कि सुबह उठते ही सलीम म्यूजिक चला देते हैं, जबकि मुझे चिड़ियों की आवाज सुनना ज्यादा पसंद है। इसके अलावा मैं उनकी इस बात की भी तारीफ करूंगी कि वे मेरे अकेले नाश्ता करने की मेरी पसंद को सहन करते है'। 
BMCM-Maidaan: 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' की भिड़ंत पर अली अब्बास जफर ने तोड़ी चुप्पी, लोगों से की यह अपील
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माहिरा खान - फोटो : Social Media
माहिरा खान ने सलीम खान से 2 अक्तूबर 2023 को पाकिस्तान के भुर्बन में निकाह रचाया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में माहिरा खान पाकिस्तानी ड्रामा एक्शन फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में माहिरा के अलावा फवाद खान, हुमैमा मलिक और हमजा अली अब्बास ने अहम किरदार निभाया था। उनकी आने वाली फिल्म का नाम है 'निलोफर' है। इसके अलावा माहिरा 'रजिया' नाम की सीरीज में एक अहम रोल में नजर आएंगी।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने फिर जीता फैंस का दिल, आईपीएल मैच के बाद मैदान में उतर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें