फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahima Nambiar: महिमा नांबियार ने चंद्रमुखी 2 को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट, कंगना रणौत को दी क्वीन की उपाधि

Mon, 25 Sep 2023 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महिमा नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की धाकड़ क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत आज किसी पहचान की महोताज नहीं है। एक्ट्रेस की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' पिछले काफी लंबे समय से खबरों की सुर्खियों में बनी हुई है। हर कोई एक्ट्रेस की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। इसी बीच अब फिल्म की अभिनेत्री महिमा नांबियार  कंगना की तारीफ करते हुए उन्हें असल 'चंद्रमुखी' बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम एक्शन फिल्म आरडीएक्स: रॉबर्ट डोनी जेवियर में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अभिनेत्री महिमा नांबियार एक बार फिर मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी 'चंद्रमुखी 2' से बड़े पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार हो रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने कंगना के अभिनय और तारीफों के पुल बांधे हैं और उन्हें असल चंद्रमुखी की उपाधि दी है।

Feroz Khan Birthday: हीरो से ऐसे खूंखार खलनायक बने फिरोज खान, उनके राजसी अंदाज ने वर्षों किया बॉलीवुड पर राज
विज्ञापन

3 of 5
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, एक इंटरव्यू में कहा, 'चंद्रमुखी 2' का निर्देशन असाधारण प्रतिभाशाली निर्देशक पी वासु ने किया है। मेरी जोड़ी राघव लॉरेंस के साथ है और कंगना मैम भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं । यह किरदार चंद्रमुखी 2 को कैमरे के सामने और पीछे दोनों जगह अपार प्रतिभा से भरपूर प्रोजेक्ट बनाता है। इसलिए फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें हैं, खासकर जब से यह लाइका प्रोडक्शंस द्वारा बनाया गया है।'

Sonu Sood Wedding Anniversary: बीवी को अपने ही नाम से बुलाते हैं सोनू, पढ़ाई करते-करते बन गए थे प्रेम पुजारी

4 of 5
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें कंगना के 'चंद्रमुखी 2' के हिंदी ट्रेलर की तो इसकी शुरुआत एक हवेली से होती है। 17 साल पहले से शुरू होती है, जब गंगा ने खुद को चंद्रमुखी समझकर ऐसा तांडव मचाया था। मानो पूरे गांव में प्रलय आ गया हो, अब तो खुद चंद्रमुखी ही आ गई है।

Sonu Sood Wedding Anniversary: बीवी को अपने ही नाम से बुलाते हैं सोनू, पढ़ाई करते-करते बन गए थे प्रेम पुजारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में कंगना रणौत के अलावा राधिका सरथकुमार, वादिवेलु, लक्ष्मी मेनन, महिमा नांबियार, सृष्टि डांगे, रवि मारिया और सुरेश मेनन भी अहम किरदार में हैं। बता दें कि, चंद्रमुखी 2 पहले 15 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन कुछ अटकलों की वजह से इसकी रिलीज तारीख आगे बढ़ाकर 28 सितंबर कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें