फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: सरोगेसी ने दिया इन अभिनेत्रियों को मां बनने का वरदान, वर्षों बाद घर में गूंजी बच्चों की किलकारी

Sun, 24 Sep 2023 09:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के लाखों सुख एक तरफ और माता-पिता बनने का सुख दूसरी तरफ होता है। कहते हैं कि संसार में माता-पिता बनने का सुख सबसे बड़ा होता है। अपने बच्चे को अपनी आंखों के सामने बड़ा होते देखना हर कपल का बहुत बड़ा सपना होता है। हालांकि, कभी-कभी कुछ बायोलॉजिकल परिस्थितियों की वजह से ये सुख बहुतों को प्राप्त नहीं होता है लेकिन, अब मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि अब कोई भी कपल इस सुख से वंचित नहीं रह सकता है। आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सरोगेसी से मां बनी थीं। तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल आइकन बन गई हैं। प्रियंका हिंदी सिनेमा के साथ-साथ अब हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का दमखम दिखा रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस सरोगेसी की मदद से पेरेंट्स बने हैं। अभिनेत्री ने 21 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया पर इस बात की आधिकारिक घोषणा की थी।
विज्ञापन

3 of 5
गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरी खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहरुख और गौरी का तीसरा बेटा यानी अबराम सरोगेसी की मदद से हुआ है। हालांकि, अभिनेता के पहले दोनों बच्चों की  बायोलॉजिकल मदर गौरी खान ही हैं।

4 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बहुत कम ही लोग जाने होंगे कि शिल्पा शेट्टी भी सरोगेसी में मां बन चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरोगेसी का चुनाव करने से पहले वो मिसकैरेज से गुजर चुकी थीं और वह ऑटोइम्यून बीमारी से भी पीड़ित थीं। अभिनेत्री की बेटी शमिशा सरोगेसी की मदद से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी
 बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक को उन्होंने 2017 में गोद (निशा) लिया था और दो का जन्म 2018 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। सनी अक्सर अपने बच्चों के साथ मीडिया में स्पॉट होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें