फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahima Makwana: कलयुगी मामा से भिड़ने निकली रिश्वत न लेने वाली फिल्म क्रिटिक, और, फिर हुआ नसीर से सामना..

Thu, 07 Mar 2024 11:03 AM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
शोटाइम [ इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, नसीरुद्दीन शाह] - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री महिमा मकवाना इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'शोटाइम' को लेकर काफी उत्साहित हैं। महिमा मकवाना इस सीरीज में एक ऐसी फिल्म समीक्षक का किरदार निभा रही हैं, जिसे एक बहुत बड़े स्टूडियो की विरासत मिल जाती है। इस सीरीज में महिमा को भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिला है जो सीरीज में स्टूडियो के मालिक का किरदार निभा रहे हैं। महिमा मकवाना ने नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है।

विज्ञापन

2 of 5
महिमा मकवाना - फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज 'शो टाइम' में महिमा मकवाना ने विरासत में एक स्टूडियो पा जाने वाली उभरती निर्माता महिका नंदी का किरदार निभाया है जो इंडस्ट्री में कदम जमाने की कोशिश कर रही है। इमरान हाशमी ने सीरीज में महिका के मामा का किरदार निभाया है और असल मुकाबला इन दोनों के बीच ही है। महिमा मकवाना कहती हैं, 'यह शो बहुत ही मनोरंजक है। इस सीरीज में महिका नंदी का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा है। 'शोटाइम' में दिखाया गया है कि किस तरह से फिल्मी दुनिया में इनसाइडर और आउटसाइडर के बीच संघर्ष चलता है।'

विज्ञापन

3 of 5
महिमा मकवाना - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए महिमा मकवाना कहती हैं, 'मैं नसीर सर का सामना करने से घबरा गई थी क्योंकि वह एक किंवदंती हैं। उनके साथ मेरा पांच पेज का दृश्य था और जैसे ही वह सेट पर मैं उनके सामने पहुंची, मेरी चेतना एकदम शून्य हो गई। मैं बहुत चिंतित थी कि उनके साथ वह दृश्य कैसे होगा? मैं उनको देखकर इतना अभिभूत हो गई कि मेरी आंखों से आंसू निकल गए। मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि यह सच में हो रहा है। बाद में वह दृश्य बहुत ही बढ़िया हुआ।'

4 of 5
महिमा मकवाना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री महिमा मकवाना को नसीरुद्दीन शाह की फिल्म 'निशांत' बेहद पसंद हैं। वह कहती हैं, 'अगर अवसर मिला तो मैं 'निशांत' जैसी फिल्मों में काम करना पसंद करूंगी। इस फिल्म में नसीर सर, स्मिता पाटिल और शबाना आजमी  का काम मुझे बहुत पसंद नहीं आया। स्मिता पाटिल, शबाना आजमी और तब्बू की फिल्मों का प्रभाव मेरे ऊपर काफी रहा है। मेरी ख्वाहिश है कि वैसी ही फिल्मों में मुझे भी काम करने का मौका मिला।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिमा मकवाना - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री महिमा मकवाना ने टीवी धारावाहिकों 'मोहे रंग दे', 'सीआईडी', 'आहट', 'मिले जब हम तुम', 'सपने सुहाने लड़कपन के' में काम किया है। कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम कर चुकीं महिमा मकवाना ने सलमान खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म 'अंतिम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इन दिनों वह 'शोटाइम' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस सीरीज के पहले चार एपिसोड 8 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें