आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराज' शुक्रवार 21 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म पहले 14 जून को रिलीज होनी थी, लेकिन गुजरात हाईकोर्ट की रोक के बाद रिलीज नहीं हो पाई। शुक्रवार को कोर्ट ने हरी झंडी दे दी और साथ ही कहा कि इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में जुनैद खान के अलावा जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे और शरवरी वाघ आदि कलाकार भी हैं। फिल्म धर्म के ठेकेदार बने एक अधर्मी बाबा पर बनी है, जिसकी पोल एक पत्रकार करसनदास मुलजी ने खोली। जुनैद पत्रकार करसनदास की भूमिका में हैं। फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए जानते हैं....