फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madalsa Sharma: मदालसा शर्मा ने मनाया अपना प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन, बोलीं- नए विकल्प तलाश रही हूं

Tue, 24 Sep 2024 06:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मदालसा शर्मा टीवी की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टीवी शोज के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। टीवी का नंबर वन शो अनुपमा छोड़ने के बाद मदालसा ने इंटरव्यू के दौरान कई बातों का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने अपना प्री-बर्थ डे सेलिबेशन मनाया। मदालसा ने टीवी का प्रसिद्ध शो अनुपमा इसलिए छोड़ा क्योंकि अब वह नए तरह के किरदार करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह रियलिटी शोज के अलावा आने वाले समय में बॉलीवुड और ओटीटी पर भी काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मदालसा शर्मा - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
मदालसा शर्मा टीवी की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टीवी शोज के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। टीवी का नंबर वन शो अनुपमा छोड़ने के बाद मदालसा ने इंटरव्यू के दौरान कई बातों का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने केक काटकर अपना प्री-बर्थडे सेलिबेशन मनाया। मदालसा ने टीवी का प्रसिद्ध शो अनुपमा इसलिए छोड़ा क्योंकि अब वह नए तरह के किरदार करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह रियलिटी शोज के अलावा आने वाले समय में बॉलीवुड और ओटीटी पर भी काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मदालसा शर्मा - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
अनुपमा शो छोड़ चुकीं मदालसा अब नए तरह के रोल तलाश रही हैं। उन्होंने अनुपमा में अपने किरदार काव्या को लेकर भी कई बातें कहीं। मदालसा ने कहा, '' अनुपमा शो में काव्या को जरूर मिस किया जाएगा क्योंकि दर्शकों ने काव्या को अपनी जिंदगी से कनेक्ट किया है।'' काव्या के किरदार को लेकर मदालसा ने आगे कहा, ''चार साल तक ये शो चला है, नंबर वन पर यह शो अभी भी बरकरार है, जो प्यार लोगों से मुझे मिला है, जो प्यार इस शो के जरिए मुझे मिला है, वह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।'' 
विज्ञापन

3 of 6
मदालसा शर्मा - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
अनुपमा को लेकर मदालसा ने कहा, ''शो का नाम अनुपमा है, तो एक ही किरदार की वजह से शो नहीं चल रहा है। अगर कुछ यह सोचते हैं, तो यह उनकी गलतफहमी है। जो इस शो के निर्माता, निर्देशक और राइटर्स हैं, ये उन सभी की मेहनत है। वहीं चीज दर्शकों को पसंद भी आई।

4 of 6
मदालसा शर्मा - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
जब मदालसा से पूछा कि अनुपमा शो के सेट पर उनका सबसे पसंदीदा कौन है तो इस पर मदालसा ने कहा, ''सेट पर मेरे सबसे पसंदीदा हैं बाबूजी, बाबूजी को मैं बाबूजान बुलाती हूं। मेरा और बाबूजान का मेंटल लेवल एक जैसा है। हम दोनों एक दूसरे के हाव-भाव देखकर जान जाते हैं कि हम दोनों के मन में क्या चल रहा है। हम दोनों का एक क्यूट रिलेशनशिप है। वो मुझे अपनी पोती कहते हैं। बाबूजी की वाइफ भी बहुत स्वीट हैं। शो में मेरी परॉर्मेंस के बाद बाबूजान हमेशा बताते थे कि मेरा अभिनय कैसा रहा।'' 
विज्ञापन

5 of 6
मदालसा शर्मा - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
जब मदालसा से पूछा कि वह लाइफ में किस तरह का रोल करना चाहती हैं। इस पर मदालसा ने कहा, 'मैं नए ऑप्शन तलाश रही हूं। मैं एक एक्टर हूं, जब भी मुझे कोई रोल करने के लिए अपने दिल से सहमती मिलेगी तो मैं वह किरदार जरूर निभाऊंगी। मैं हर तरह के किरदार निभाना चाहूंगी।'' फिल्मों को लेकर मदालसा ने कहा, ''बॉलीवुड और ओटीटी करने के लिए बेहद उत्साहित हूं, जब मौका मिलेगा तो जरूर बताऊंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मदालसा शर्मा - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
वैसे मदालसा का जन्मदिन 26 सितंबर को है, लेकिन उन्होंने इस दौरान अपना प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन किया। उन्होंने केक काटा और जमकर तस्वीरें खिचवाईं। इस मौके पर उन्होंने कहा, ''इस बार मैं अपना बर्थ डे अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ मनाऊंगी।''
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने तेलुगु में गाया देवरा का चुट्टामल्ले गाना, जूनियर एनटीआर बोले- 'ओह माय गॉड'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें