आजकल हमें लगातार सितारों के तलाक की खबरें पढ़ने-सुनने को मिलती हैं। तलाक के बाद अगले दिन ही उनके नए रिलेशनशिप की खबरें भी सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी सितारे हैं, जिन्होंने प्रेम की नई परिभाषा गढ़ी है। सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, वास्तविक जीवन में भी इन सितारों ने सच्चे प्रेम का मतलब समझाया है। आज हम उन सितारों के बारे में जानेंगे, जिनकी प्रेम कहानी गुमनामी के दौर में शुरु हुई थी और आज वो एक मशहूर कपल हैं। इन सितारों का हाथ उनके पार्टनर ने तब थामा, जब वह अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के बाद इन सितारों ने भी उनका हाथ नहीं छोड़ा।
बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आएंगे ये सितारे! देखें लिस्ट