फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के रण में दिखेगा इन सितारों का जलवा, ग्लैमर छोड़ जमीं पर उतरेंगे सेलेब्स

Tue, 26 Mar 2024 12:39 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कई सितारों के लिए लोकसभा चुनाव 2024 बेहद खास होने वाला है। इस साल फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सितारे पहली बार राजनीति में उतरने जा रहे हैं। वहीं कई स्टार्स ऐसे हैं जो दोबारा या तीसरी बार चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे। आइए आपको उन सभी सितारों के बारे में बताते हैं जो 2024 के लोकसभा चुनाव में आपसे वोट मांगते नजर आने वाले हैं---

Krrish 4: 'कृष 4' की स्क्रिप्ट पुरी करने के लिए तैयार ऋतिक रोशन-राकेश रोशन, फिल्म की शूटिंग पर आया बड़ा अपडेट
 
विज्ञापन

2 of 8
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में कंगना रणौत का नाम सबसे पहले आता है। कंगना पहली बार सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनने जा रही हैं। भाजपा उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बना कर चुनाव में उतार रही है।
विज्ञापन

3 of 8
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कंगना रणौत के अलावा सीरियल 'रामायण' के 'राम' यानी अरुण गोविल भी पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अरुण गोविल को भी भाजपा ने ही टिकट दिया है। वह उत्तर प्रदेश के मेरठ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

4 of 8
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी कई वर्षों से सक्रिय राजनीति का हिस्सा रही हैं। वह मथुरा से दो बार चुनाव जीतने के बाद इस साल एक फिर से मथुरा लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ने जा रही हैं। हेमा मालिनी भाजपा की स्टार प्रचारकों में से एक हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
दिनेश लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी अभिनेता से नेता बन चुके हैं। वह साल 2019 में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। लोकसभा 2024 के चुनाव में वे एक बार फिर से भाग्य आजमाते दिखाई देंगे। 
विज्ञापन

6 of 8
पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, एक और भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी भाजपा की तरफ से चुनावी संग्राम में उतारे गए हैं। पवन सिंह बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 8
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता रवि किशन साल 2024 में एक बार फिर से जनता के सामने होंगे। वह पिछली बार गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे और जीते भी थे। इस साल भी वे भाजपा की तरफ से ही चुनाव लड़ने वाले हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
मनोज तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
पूर्व गायक और अभिनेता मनोज तिवारी तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वह उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से पहले दो बार चुनाव जीत चुके हैं। इस साल देखना दिलचस्प होगा कि वे जीत की हैट्रिक लगा पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें