फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

James Earl Jones Death: मशहूर हॉलीवुड एक्टर जेम्स अर्ल जोन्स का निधन, गुम हुई डार्थ वेडर और मुफासा की आवाज

Tue, 10 Sep 2024 09:24 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिकी एक्टर मार्क हैमिल ने जेम्स अर्ल जोन्स के निधन की दुखद खबर साझा की है। मार्क ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दिवंगत एक्टर के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'दुनिया के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक जेम्स अर्ल जोन्स नहीं रहे।
विज्ञापन
James Earl Jones, Mark Hamill - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर हॉलीवुड एक्टर व वॉइस आर्टिस्ट जेम्स अर्ल जोन्स का निधन हो गया है। उन्होंने 93 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। जेम्स अपनी दमदार आवाज के लिए मशहूर थे। डार्थ वेडर और मुफासा जैसे लोकप्रिय किरदारों को उन्होंने आवाज दी।

विज्ञापन

एक्टर मार्क हैमिल ने साझा की दुखद खबर
अमेरिकी एक्टर मार्क हैमिल ने जेम्स अर्ल जोन्स के निधन की दुखद खबर साझा की है। मार्क ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दिवंगत एक्टर के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'दुनिया के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक जेम्स अर्ल जोन्स नहीं रहे। स्टार वार्स में उनका योगदान अतुलनीय था। उन्हें बहुत याद किया जाएगा। #RIP डैड'। इसके साथ उन्होंने टूटे दिल का इमोजी पोस्ट किया है।
 

कई शानदार फिल्मों में किया काम
इसके अलावा जेम्स अर्ल के एजेंट बैरी मैकफर्सन ने भी यह दुखद खबर साझा की। उन्होंने एक बयान जारी करते हुए बताया कि जेम्स अर्ल जोन्स अब नहीं रहे। उन्होंने अपने न्यूयॉर्क के हडसन वैली स्थित घर पर आखिरी सांस ली। हालांकि बैरी मैकफर्सन ने दिग्गज एक्टर के निधन की वजह स्पष्ट नहीं की। जेम्स अर्ल ने अपने करियर में ‘रूट्स: द नेक्स्ट जेनरेशन’, ‘फील्ड ऑफ ड्रीम्स’ और ‘द ग्रेट व्हाइट होप’ जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया।
Hello Brother: तीनों खान भाई बने थे फिल्म का हिस्सा फिर भी रही फ्लॉप, सलीम खान ने अरबाज पर फोड़ा था ठीकरा
विज्ञापन

दमदार आवाज के थे धनी
जेम्स अर्ल जोन्स अभिनेता होने के साथ-साथ कमाल के वॉइस आर्टिस्ट भी थे। उन्होंने डिज्नी की ‘द लायन किंग’ में मुफासा और ‘स्टार वार्स’ फिल्मों में डार्थ वेडर जैसे यादगार किरदारों को अपनी आवाज दी थी। वे दमदार आवाज के धनी थे। अभिनय की दुनिया में योगदान के लिए उन्हें कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें 1977 में ग्रेट अमेरिकन डॉक्यूमेंट्स के लिए ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें एक गोल्डन ग्लोब, दो एमी, दो टोनी अवॉर्ड और एक नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स और कैनेडी ऑनर्स अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
Jigra: आलिया भट्ट की फिल्म को उनकी मॉम और सासू मां नीतू कपूर से मिली सबसे प्यारी बधाई, बोलीं- हमारा जिगरा....

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें