फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kill Trailer: गजब विस्फोटक प्यार की कहानी है 'किल', रिलीज हुआ ट्रेलर, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Wed, 12 Jun 2024 06:24 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किल - फोटो : इंस्टाग्राम

साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किल' का ट्रेलर आज अभी-अभी रिलीज किया गया है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म धर्मा के बाकी फिल्मों से काफी होने वाली है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 'किल' के ट्रेलर को साझा किया है। ट्रेलर की शुरुआत प्यार के मीठे लम्हों से होती है, लेकिन आगे जो होता है वह आपके रूह को कंपाने के लिए काफी है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लक्ष्य लालवानी - फोटो : इंस्टाग्राम

'किल' के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म लक्ष्य लालवानी की फिल्म होने वाली है। ट्रेलर के अधिकतम दृश्यों में वे एक्शन करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरूआती दृश्यों में लक्ष्य लालवानी को कुछ लोग घसीट कर कहीं ले जा रहे रहे होते हैं। कहानी की शुरुआत वहीं से फ्लैशबैक में होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
किल - फोटो : इंस्टाग्राम
'किल' का ट्रेलर जैसे-जैसे आगे बढ़ता है आपको समझ में आने लगता है कि इस फिल्म में हीरो अपने प्यार को बचाने के लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार है। वह अपनी जान दे भी सकता है और उसके रास्ते में जो आएगा उसकी जान ले भी सकता है। 

4 of 5
किल - फोटो : इंस्टाग्राम
'किल' के ट्रेलर को देखकर पता चल रहा है कि निखिल नागेश भट्ट ने एक जबरदस्त एक्शन फिल्म को निर्देशित किया है। इस फिल्म में लक्ष्य के अलावा तान्या मानिकतला और राघव जुयाल भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर के कई दृश्यों में भी दोनों अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने में कामयाब हो रहे हैं। तान्या कमाल की अभिनेत्री हैं। बिना कोई डायलॉग बोले ही वे आंखों से अभिनय कर लेती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किल - फोटो : इंस्टाग्राम
'किल' के टीजर और अब ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों में इस फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज के साथ फिल्म की रिलीज की तारीख का भी एलान कर दिया है। यह फिल्म 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और जैसा कि मेकर्स पहले से ही 'किल' के लिए कह रहे हैं कि ये भारत सबसे खतरनाक और एक्शन फिल्म है, ट्रेलर को देखकर लगता है कि उनकी बातों में सच्चाई है। ट्रेलर में कई ऐसे दृश्य हैं जो दर्शकों के रूह को डरा देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें