कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना ने साफ शब्दों में कहा कि वो सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान को प्रतिभाशाली मानती हैं। उन्होंने कहा कि वो फिल्म में बॉलीवुड के तीनों खान का प्रतिभाशाली पक्ष दिखाना पसंद करेंगी। कंगना ने कहा कि वो ऐसी फिल्म बनाना चाहती हैं, जिसमें तीनों खान कुछ ऐसा काम कर सकते हैं, जो समाज के लिए मायने रखता हो।