क्रू
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के सीक्वल को लेकर कृति ने कहा कि अगर लेखिका निधि मेहरा और मेहुल सूरी एक अच्छी स्क्रिप्ट लेकर आते हैं तो वह क्रू में एक बार फिर दिव्या राणा की भूमिका को दोबारा करने के लिए तैयार हैं। कृति ने कहा, “लोग इसे पसंद कर रहे हैं। हम फिर से वापस आना और कुछ मजेदार करना पसंद करेंगे। यह दर्शक ही हैं जो निर्माताओं को सीक्वल के लिए प्रेरित करते हैं। जब वे किसी चीज को इतना पसंद करते हैं, तो आपको लगता है कि आप आगे कुछ कर सकते हैं।"