कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट के शादी की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी में शानदार मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें, दिल्ली के मशहूर चाट से लेकर देशभर के मशहूर व्यंजनों को शामिल किया गया था। मेन्यू में अकेले दिल्ली शहर के छह अलग-अलग मशहूर स्थानों के चाट शामिल थे। इसके अलावा मेहमानों को कोलकाता, वाराणसी, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मशहूर व्यंजन भी परोसे गए ते।