फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sana Sultan: कौन हैं सना सुल्तान? बिग बॉस ओटीटी 3 में कर रहीं एंट्री, कभी ब्लॉगर के रूप में शुरू किया था करियर

Sat, 22 Jun 2024 12:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना सुल्तान - फोटो : इंस्टाग्राम-@sanakhan00
आज चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन शुरू हो रहा है। इस बार इस शो में कई दिलचस्प चीजें हैं। सबसे बड़ा बदलाव तो इस शो के होस्ट हैं। इस बार अनिल कपूर बिग बॉस को होस्ट करते दिखेंगे। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के जरिए अनिल कपूर भी बतौर होस्ट डेब्यू ही कर रहे हैं। बिग बॉस के घर की झलक भी सामने आ चुकी है। साथ ही प्रतिभागियों को लेकर भी जानकारियां आ रही हैं। इस बार अधिकांश सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इस शो की रौनक बढ़ाएंगे। इनमें एक नाम सना सुल्तान का भी है। आइए जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
सना सुल्तान - फोटो : इंस्टाग्राम-@sanakhan00
सामने आए एक प्रोमो में सना सुल्तान की झलक भी सामने आई है। इसके साथ यह पुष्टि हो गई है कि सना सुल्तान भी रियलिटी शो में इस बार धमाल मचाने वाली है। सना सुल्तान एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। इसके अलावा वह मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर ब्लॉगर की थी। सोशल मीडिया पर सना की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
विज्ञापन

3 of 5
सना सुल्तान - फोटो : इंस्टाग्राम-@sanakhan00
सना खान को 'क्वीन खान' के नाम से भी जाना जाता है। ब्लॉगर के रूप में करियर शुरू करने के बाद सना ने वर्ष 2014 से 2015 तक डबस्मैश वीडियो बनाकर बतौर मॉडल शुरुआत की। उस दौरान ऐसी वीडियो का जबर्दस्त क्रेज था। जल्द ही सना छा गईं। इसके बाद उन्होंने टिकटॉक पर वीडियो बनाना शुरू किया। उनके वीडियो ट्रेंड होने लगे और उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती रही।
Anurag Kashyap: अभय देओल से अनबन पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेंगे’

4 of 5
सना सुल्तान - फोटो : इंस्टाग्राम-@sanakhan00
इसके बाद सना खान ने मॉडलिंग शुरू की। वह कई विज्ञापनों में नजर आईं। 2019 में ‘यूसी मिस क्रिकेट’ का खिताब जीतने के बाद उन्हें बिलबोर्ड न्यूयॉर्क के टाइम स्क्वायर बिल्डिंग पर भी दिखाया गया था। सना को पंजाबी गायक और एक्टर शैरी मान के 'दिलवाले', काका के 'गुस्ताखी', बी प्राक के 'रूहेदारियां', जैजी बी और मिलिंद के 'गाबा की जोड़ी' जैसे सुपरहिट म्यूजिक वीडियो के लिए भी जाना जाता है। 
Mr Bean: कॉमेडी किरदार 'मिस्टर बीन' के फैंस को बानीजे राइट्स का बड़ा तोहफा, लॉन्च किया पहला मुफ्त फास्ट चैनल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना सुल्तान - फोटो : इंस्टाग्राम-@sanakhan00
सना सुल्तान खान ‘लॉस्ट ड्रीम’ (2016) और ‘एन एवरलास्टिंग लव’ (2019) जैसी हिंदी शॉर्ट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सना इंस्टाग्राम पर भी खूब लोकप्रिय हैं। इस प्लेटफॉर्म पर उनके करीब 6.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 
Kevin Costner: 'येलोस्टोन 5' के दूसरे भाग में शामिल नहीं होंगे केविन कोस्टनर, बयान साझा कर दिया फैंस को झटका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें