फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharaj: जुनैद खान की 'महाराज' की रिलीज पर लगी रोक हटने पर खुश हैं निर्माता, बयान जारी कर जताया कोर्ट का आभार

Sat, 22 Jun 2024 12:29 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महाराज - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने आखिरकार यशराज फिल्म्स के प्रोडक्शन वेंचर 'महाराज' से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। इससे पहले 21 जून को गुजरात हाई कोर्ट ने महाराज की रिलीज पर लगी रोक हटा दी थी और अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है। 21 जून को यशराज फिल्म्स (YRF) के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से महाराज को अदालत से क्लीन चिट मिलने के बाद न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एक लंबा बयान साझा किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
महाराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रोडक्शन बैनर ने कैप्शन में लिखा, 'महाराज हमारे देश के सबसे महान समाज सुधारकों में से एक करसनदास मूलजी को हमारी श्रद्धांजलि है। फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो रही है।' वहीं नोट में लिखा है, 'महाराज की रिलीज की अनुमति देने के लिए हम न्यायपालिका के आभारी हैं। यह फिल्म हमारे देश के सबसे महत्वपूर्ण समाज सुधारकों में से एक करसनदास मुलजी का जश्न मनाती है। करसनदास, एक नायक और एक समर्पित वैष्णव, धार्मिकता के लिए खड़े हुए, महिलाओं की रक्षा की और अपने समुदाय और आस्था की रक्षा की। महाराज उनकी अदम्य लड़ाकू भावना और इतिहास के सही पक्ष में रहने के उनके साहस के लिए एक श्रद्धांजलि है।'
विज्ञापन

3 of 5
महाराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने आगे कहा कि वाईआरएफ की 50 साल पुरानी विरासत है और उन्होंने कभी भी ऐसा विषय नहीं बनाया, जिससे देश की प्रतिष्ठा धूमिल हुई हो। बयान में आगे कहा, 'यश राज फिल्म्स के पास भारत, इसकी कहानियों, इसके लोगों, संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने की 50 साल पुरानी विरासत है। हमने कभी ऐसी फिल्म नहीं बनाई, जिससे हमारे देश या हमारे देशवासियों की प्रतिष्ठा धूमिल हुई हो। उम्मीद है कि आप महाराज देखेंगे और करसनदास को सलाम करने में हमारे साथ शामिल होंगे। धन्यवाद।'

4 of 5
जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विश्व हिंदू परिषद की आपत्तियों का सामना करने के बाद महाराज पर विवाद खड़ा हो गया था। महाराज पहले 14 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज को रोक दिया गया, क्योंकि संगठन ने आगामी फिल्म की स्क्रीनिंग की मांग की थी। वाईआरएफ और नेटफ्लिक्स को 3 जून को लिखे अपने पत्र में समूह ने कहा कि जुनैद खान अभिनीत किरदार को एक हिंदू धार्मिक नेता को नकारात्मक रोशनी में दिखाया जा रहा है। फिल्म के पोस्टर को देखकर ऐसा लगता है कि इसमें एक हिंदू धार्मिक नेता को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है। इससे दर्शकों के एक खास वर्ग की भावनाएं आहत हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाराज - फोटो : इंस्टाग्राम
महाराज में जुनैद खान ने करसीदास मुलजी की भूमिका निभाई है, जो एक पत्रकार और समाज सुधारक थे, जिन्होंने भारत में महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। स्वतंत्रता-पूर्व भारत में सेट महाराज 1862 के महाराज मानहानि मामले पर आधारित है। जुनैद के अलावा फिल्म में जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे और शरवरी वाघ भी हैं। महाराज का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है और आदित्य चोपड़ा ने फिल्म का निर्माण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें