योगराज सिंह की हिंदी फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
अभिनय की दुनिया में रखा कदम
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद योगराज सिंह ने सिनेमाई परदे पर कदम रखा। अभिनेता योगराज सिंह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1983 से की थी। उनकी पहली फिल्म 'बंटवारा' थी, जिसमें वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र के साथ नजर आए थे। फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में योगराज ने कोच रणवीर सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म में योगराज की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया था। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ भी फिल्में कीं, जिसमें रेखा के साथ ‘इंसाफ की देवी’ और कमल हासन के साथ तमिल फिल्म ‘इंडियन 2’ में भी नजर आए थे। साथ ही 2015 में अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंग इज ब्लिंग' में भी काम किया था। योगराज सिंह ने अपने अभिनय करियर में अभी तक कुल मिलाकर सात हिंदी फिल्मों में काम किया है।