Plastic Surgery: बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों पर प्लास्टिक सर्जरी कराने के इल्जाम लगते रहे हैं। इन में से कुछ ने प्लास्टिक सर्जरी कराने की बात कबूली तो कुछ ने इससे इंकार किया है।
अभिनेत्री अवनीत कौर कम वक्त में मशहूर होने वाली एक्ट्रेस में शुमार होती हैं। हाल ही में अवनीत कौर तब सुर्खियों में आ गईं जब उनको लेकर ये कहा जाने लगा कि अवनीत ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। हालांकि अवनीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी कराने की बात से इंकार किया है। ऐसे में हम बता रहे हैं कि बॉलीवुड की किन अभिनेत्रियों ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है।
विज्ञापन
2 of 6
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खुशी कपूर
खुशी कपूर ने सार्वजनिक तौर से स्वीकार किया है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। उन्होंने नाक की सर्जरी कराई है। इसके अलावा होठों में फिलर कराया है। खुशी कपूर के मुताबिक प्लास्टिक सर्जरी बड़ी बात नहीं है। यह उनकी पसंद है, उन्हें लोगों के कुछ कहने से फर्क नहीं पड़ता है। Avneet Kaur: अवनीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी कराने की खबरों को नकारा, बताया अपनी खूबसूरती का राज
वाणी कपूर
दावा किया जाता है कि वाणी कपूर ने होठ और ठोड़ी की सर्जरी कराई है। हालांकि वाणी कपूर इस दावे को खारिज करती हैं। उनका का कहना कि उन्होंने नाक के पॉलीप के इलाज के लिए सर्जरी कराई थी। इसकी वजह से उनकी नाक में काफी सुधार हुआ।
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। हालांकि उन्होंने इस बात से इंकार किया है। मल्लिका शेरावत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने कभी कुछ नहीं किया। सैंदर्य संस्कृति बहुत जहरीली लगती है।
पूनम पांडे
फैंस के बीच चर्चा है कि पूनम पांडे ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। इल्जाम हैं कि उन्होंने अपने स्तनों की सर्जरी कराई है। हालांकि पूनम ने कभी अधिकारिक तौर पर नहीं कहा कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। पूनम पांडे अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।