फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laapataa Ladies: ‘लापता लेडीज’ की खोज जारी है, किरण राव की फिल्म अब जापान में होगी रिलीज

Wed, 11 Sep 2024 08:50 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लापता लेडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness
किरण राव निर्देशित ‘लापता लेडीज’ की खोज अब जापान में भी होगी। प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल और स्पर्श श्रीवास्तव अभिनीत फिल्म को रिलीज के बाद से ही काफी प्रशंसा मिल रही है। दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी फिल्म और इसके कलाकारों के अभिनय की खूब तारीफ की।

 
विज्ञापन

2 of 5
लापता लेडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness
दरअसल,  रिलीज के महीनों बाद भी लापता लेडीज, अब जापान में रिलीज होने के लिए तैयार है। आमिर खान प्रोडक्शंस ने आज अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी घोषणा की। अपने एक्स हैंडल पर प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि फिल्म इस साल 4 अक्टूबर को जापान में रिलीज की जाएगी। 
Eva Grover: सलमान खान ने ईवा ग्रोवर को दिया था 'बिग बॉस' का ऑफर, निजी दिक्कतों के चलते नहीं बनी बात

 
विज्ञापन

3 of 5
लापता लेडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness
फिल्म का ट्रेलर साझा करते करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, ‘लापता लेडीज की खोज पूरी नहीं हुई है अब तक! 4 अक्टूबर, 2024 को शोचिकू द्वारा जापान में रिलीज की जाएगी।’ भारत में सराहना और सफलता प्राप्त करने के बाद अब फिल्म जापान भी पहुंच चुकी है। 

 

4 of 5
लापता लेडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness
‘लापता लेडीज’ ने ओटीटी पर रिलीज होने के बाद वहां पर भी धूम मचा दी थी। बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने इसकी तारीफ की थी। आपको बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के लिए फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी और उसमें आमिर खान भी शामिल हुए थे। फिल्म ने ने सराहना तो प्राप्त की है, लेकिन साथ ही विवादों का भी सामना किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लापता लेडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता महादेवन ने ‘लापता लेडीज’ के निर्माताओं पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया था और कहा था कि फिल्म के निर्माताओं ने 1999 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘घूंघट के पट’ से कई सीन कॉपी किए हैं। 
पहली फिल्म के दौरान बैठने को नहीं मिली कुर्सी, राहुल बोस ने लिया कमाल का फैसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें