टीवी की मशहूर अभिनेत्री ईवा ग्रोवर कई फिल्मों में भी काम कर चुकी है। ईवा लंबे वक्त से छोटे परदे से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार साल 2015-16 के बीच चले टीवी शो 'टशन-ए-इश्क' में काम किया था। साल 2011 में उन्होंने सलमान खान के साथ कॉमेडी फिल्म 'रेडी' में भी काम किया था। हाल ही में, उन्होंने सलमान के साथ काम करने को लेकर बातचीत की।