फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghav Juyal: शहनाज के साथ डेटिंग की अफवाहों पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं कभी किसी के नाम का...'

Sat, 20 Jul 2024 09:52 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राघव जुयाल किल से पहले बीते साल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे। तभी से अफवाहें हैं कि वह इस फिल्म की अपनी को-स्टार शहनाज गिल को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राघव जुयाल और शहनाज कौर गिल - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता राघव जुयाल टीवी जगत का नामी चेहरा हैं। टीवी के अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'किल' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में अपने किरदार के लिए राघव खूब वाहवाही लूट रहे हैं। इससे पहले वह बीते साल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे। तभी से अफवाहें हैं कि वह इस फिल्म की अपनी को-स्टार शहनाज गिल को डेट कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने निजी जीवन के बारे में बात करते हुए कहा कि यह मुझे बहुत प्रभावित करता है।
विज्ञापन

2 of 5
राघव जुयाल और शहनाज कौर गिल - फोटो : इंस्टाग्राम
राघव जुयाल और शहनाज कौर गिल कई बार ये साफ कर चुके हैं कि वह दोनों अच्छे दोस्त हैं। मगर फैंस अक्सर अनुमान लगाते हैं कि वे रिलेशनशिप में हैं। राघव ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपने निजी जीवन पर बात करते हुए कहा, 'मैंने अभिनेता बनने के लिए बहुत मेहनत की है। मैं रातों-रात स्टार नहीं बन गया। मैं ऐसी सुर्खियों की वजह से स्टार नहीं बना हूं। मेरे बारे में मेरी कला और मेरे हुनर की वजह से बात की जाती है।' 

Dhanush: 'रायन' की रिलीज से पहले धनुष की नई फिल्म पर एसजे सूर्या ने दिया अपडेट, इस हिट फिल्म की तर्ज पर बनेगी
विज्ञापन

3 of 5
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम @raghavjuyal
अभिनेता ने आगे कहा, 'मैं सुर्खियों में आने के लिए कभी किसी के नाम का इस्तेमाल नहीं करूंगा। मैं चाहता हूं कि मेरी निजी जिंदगी की बजाय मेरी एक्टिंग, मेरी प्रतिभा और मेरी कला ही बोले। मैं पिछले 14 सालों से इस पर काम कर रहा हूं और मैं हमेशा ऐसा ही करता रहूंगा।' गौरतलब है 2023 में सलमान खान में किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन के दौरान शहनाज और राघव की डेटिंग की अफवाहों को हवा दी थी। 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा था, 'मैंने सेट पर दो लोगों के बीच केमिस्ट्री बनते देखी। मगर, कुछ नहीं हुआ, कम से कम एक व्यक्ति की तरफ से तो नहीं। दूसरा व्यक्ति उत्सुक था।' बाद में राघव ने स्पष्ट किया कि सलमान ने उनके और शहनाज के बारे में मजाक किया है। उन्होंने कहा, 'शहनाज और मैंने साथ में बस फिल्म में काम किया है। हम डेटिंग नहीं कर रहे हैं। मैं सिंगल हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने कहा, 'कुछ महीनों में मेरी तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं और मैं बस इतना ही कहूंगा कि मैं अपने काम से शादीशुदा हूं। मैं अभी सिंगल रहना चाहता हूं और मेरे पास रिलेशनशिप में आने का कोई प्लान या समय नहीं है।' राघव जुयाल हाल ही में लक्ष्य लालवानी के साथ किल में नजर आए हैं। ये फिल्म 5 जुलाई को रिलीज हुई है।  

Geeta Dutt Death Anniversary: लता मंगेशकर थीं गीता की आवाज की दीवानी, सोलह साल की उम्र में गाया था पहला गाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें