फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Billa Ranga Baasha: 2209 एडी में सेट है 'बिल्ला रंगा बाशा' की कहानी, रेत में दिखा ताजमहल, पानी में एफिल टावर

Mon, 02 Sep 2024 04:34 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता किच्चा सुदीप की नई फिल्म की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए काफी खास दिन को चुना गया है, क्योंकि आज किच्चा सुदीप का 51वां जन्मदिन हैं। उनकी नई फिल्म का नाम 'बिल्ला रंगा बाशा' है, जिसका कॉन्सेप्ट वीडियो भी दर्शकों के साथ साझा किया गया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
बिल्ला रंगा बाशा - फोटो : इंस्टाग्राम @kichchasudeepa
अभिनेता किच्चा सुदीप की नई फिल्म की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए काफी खास दिन को चुना गया है, क्योंकि आज किच्चा सुदीप का 51वां जन्मदिन हैं। उनकी नई फिल्म का नाम 'बिल्ला रंगा बाशा' है, जिसका कॉन्सेप्ट वीडियो भी दर्शकों के साथ साझा किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
बिल्ला रंगा बाशा - फोटो : इंस्टाग्राम @kichchasudeepa
'बिल्ला रंगा बाशा' का निर्देशन अनूप भंडारी करेंगे, जो इससे पहले 'विक्रांत रोना' को डायरेक्ट कर चुके हैं। इस फिल्म में भी किच्चा सुदीप ने ही मुख्य भूमिका अदा की थी। फिल्म का निर्माण के निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी की कंपनी प्राइमशो एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने हिट फिल्म 'हनुमान' को भी बनाया था।
विज्ञापन

3 of 5
बिल्ला रंगा बाशा - फोटो : इंस्टाग्राम @kichchasudeepa
किच्चा सुदीप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'बिल्ला रंगा बाशा' का कॉन्सेप्ट वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में पहले किच्चा के फैंस उनकी नई फिल्म की अपडेट मांगते हुए दिखाई देते हैं। फिर एलान होता है कि अनूप भंडारी के निर्देशन और प्राइमशो एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म में किच्चा नजर आएंगे। इसके बाद फिल्म के नाम का एलान किया जाता है।

Yudhra First Song: 'युध्रा' का पहला गाना 'साथिया' हुआ रिलीज, सिद्धांत और मालविका की दिखी दमदार केमिस्ट्री

4 of 5
बिल्ला रंगा बाशा - फोटो : इंस्टाग्राम @kichchasudeepa
'बिल्ला रंगा बाशा' की कहानी के बारे में जानकारी दी गई है। फिल्म की कहानी 2209 ई. में सेट की जाएगी। वीडियो में भविष्य की दुनिया की झलक देखने को मिलती है, जिसमें ताजमहल रेत में दिखाई देता है, एफिल टावर पानी में और स्टैचू ऑफ लिबर्टी बर्फ की चादर में दिखाई पड़ती है। वीडियो के अंत में सुदीप को 'अभी वापस आऊंगा' कहते हुए सुना जाता है।




OTT This Week: एक्शन-क्राइम के साथ मिलेगा रोमांस का मजा, इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाने आ रहीं ये फिल्में-सीरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किच्चा सुदीप - फोटो : इंस्टाग्राम @kichchasudeepa
बिल्ला रंगा बाशा में सुदीप किच्चा के अलावा और कौन-कौन से कलाकार होंगे, फिलहाल इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म को सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। दर्शक एक बार फिर से किच्चा सुदीप और अनूप भंडारी के काम को देखने के लिए उत्सुक हैं।

Sonam Kapoor: पर्दे पर वापसी करने वाली हैं सोनम कपूर, अगले साल की शुरुआत से करेंगी शूटिंग का आगाज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें