तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
तापसी पन्नू ने हाल ही में अपने पति, डेनिश बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो से एक मजेदार रिक्वेस्ट की है। तापसी ने पति से कहा, "अब अगले स्वतंत्रता दिवस तक, आपको हमारा राष्ट्रगान गाते हुए एक रील बनाना होगा।" तापसी के इस कमेंट की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे यह कपल बहुत पसंद है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैथियास सभी को बहुत सम्मान करते हैं।' एक और यूजर ने तापसी और मैथियास को 'मजेदार कपल' का भी टैग दे दिया।