'खजाना' प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस मौके पर ‘खजाना’ के संस्थापकों में एक अनूप जलोटा ने कहा कि फेस्टिवल के हिस्से के रूप में शुरू हुई टैलेंट हंट प्रतियोगिता पिछले सात वर्षों में काफी लोकप्रिय हुई है। वहीं तलत अजीज ने कहा कि इसके माध्यम से दुनिया भर के अभिनव गजल गायक एक बार फिर आगे आएंगे और महोत्सव में प्रस्तुति देंगे। इस साल के कार्यक्रम में अनूप व तलत के अलावा हरिहरन, रेखा भारद्वाज, विशाल भारद्वाज, कविता सेठ व पैपॉन भी इस दो दिवसीय आयोजन का हिस्सा बनने जा रहे हैं।