फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अमिताभ ने की जया की तारीफ, कहा- परिवार के लिए समय नहीं मिलता, लेकिन उन्होंने शिकायत नहीं की

Tue, 10 Sep 2024 10:18 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन जया बच्चन - फोटो : इंस्टग्राम
अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा लोकप्रिय कलाकारो में से एक हैं। वह लगातार पिछले पांच दशक से अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन और यादगार किरदारों को परदे पर जीवित किया हैं। बिग बी फिल्मों के अलावा भी अपनी जिंदगी के अनमोल अनुभव लोगों से साझा करते रहते हैं। इन दिनों वह 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन में मेजबानी करते नजर आ रहे हैं। हाल में ही उन्होंने इस शो के एक एपिसोड के दौरान एक दिल छू लेने वाली बात साझा की है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी जया बच्चन की तारीफ की है।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब
इस शो के हालिया एपिसोड में एक ऐसा पल आया, जिसमें उनसे एक प्रतियोगी ने पूछा कि वह क्या घर पर कुछ समय बिता पाते हैं, खासकर अपनी पत्नी और राजनीतिज्ञ जया बच्चन के साथ। प्रतियोगी ने कहा कि वो अक्सर फिल्मों और केबीसी की शूटिंग में व्यस्त रहते हैं। इसका जवाब देते हुए बिग बी ने खुलकर जवाब दिया और जया बच्चन की परिवार के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
शो के प्रतियोगी सुमित्रा दिनेश ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या जया ने कभी शिकायत की है कि वह केबीसी की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण कभी उनके साथ पर्याप्त समय नहीं बिता पाते हैं। इस पर अमिताभ बच्चन ने जवाब देते हुए कहा, “ओहो क्या बताए? ये जो पारिवारिक प्रश्न पूछते हैं न लोग यहां आकर, उसमें हमको बड़ा कष्ट होता है।” इसके बाद उन्होंने बताया कि वह एक साथ तीन फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे, जिसके लिए वह तीन अलग-अलग शिफ्ट में काम करते थे। इस वजह से उन्हें परिवार के लिए बहुत कम समय मिलता था। 
Dia Mirza: काम पाने के लिए रिश्ते छिपाती थी अभिनेत्रियां, दीया मिर्जा ने कहा- ‘मैं डरी हुई थी’

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन की अपने परिवार के प्रति समर्पण की तारीफ की । उन्होंने कहा श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन के बड़े होने के दौरान जया ने उन्हें अपना सबकुछ दिया। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा,  "जया हमेशा सहायक रहीं और कभी शिकायत नहीं की"। बता दें कि अमिताभ और जया ने जून 1973 में शादी की थी। दोनों की शादी-शुदा जीवन के 40 से अधिक वर्ष हो चुके हैं।
Brahmastra Part 2: अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र 2' पर किया काम शुरू, आलिया ने साझा की तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
बिग बी ने आगे कहा कि उनके पिता स्वर्गीय हरिवंश राय बच्चन ने भी उनसे एक बार कहा था कि वह बहुत मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने इस बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पिता ने उनकी मेहनत को देखते हुए अपनी राय जाहिर की थी। अमिताभ ने पिता जी की बात याद करते हुए कहा, “वो बोले बेटा तुम काम बहुत करते हो। हम बोले बाऊजी पैसा बड़ी मुश्किल से मिलता है।” गौरतलब है कि अमिताभ पिछले पांच दशक से फिल्म और टीवी पर 'कौन बनेगा करोड़पति' जैसे शो में लगातार काम करते नजर आ रहे हैं। 

James Earl Jones Death: मशहूर हॉलीवुड एक्टर जेम्स अर्ल जोन्स का निधन, गुम हुई डार्थ वेडर और मुफासा की आवाज

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें