अभिनेत्री दीया मिर्जा 2000 के दशक की अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में ‘रहना है तेरे दिल में’, ‘दीवानापन’, ‘तुमको ना भूल पायेंगे’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई है। एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने याद किया कि 2000 के दशक में अभिनेत्रियों खास तरह से दिखना पड़ता था और काम पाने के लिए वह अपने रिश्तों और पार्टनर को छिपाती थीं।
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि जब बॉलीवुड में शुरुआती दिनों में चीजें उनके लिए ठीक नहीं थीं, तो वह डर से भर गई थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं दुखी थी। मैं डरी हुई थी। मैं डरी हुई थी क्योंकि मीडिया ने हमें यही बताया था औरत हो तो आपकी शेल्फ लाइफ है। 2000 के दशक की शुरुआत में इंडस्ट्री में आने वाली हर एक अभिनेत्री से कहा जाता था कि आपका वजन निश्चित होना चाहिए। आपको एक खास तरह से दिखना होता है। आपको सिंगल रहना चाहिए।’ James Earl Jones Death: मशहूर हॉलीवुड एक्टर जेम्स अर्ल जोन्स का निधन, गुम हुई डार्थ वाडर और मुफासा की आवाज
दीया ने आगे बताया कि कई अभिनेत्रियां काम ना मिलने के डर से अपने रिश्तों को छिपाती थीं। अभिनेत्री ने कहा कि शुक्र है कि चीजें बदल गई हैं और उन्होंने बताया कि कैसे बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियां शादीशुदा हैं और उनके पास सफल करियर के साथ-साथ संपन्न परिवार हैं।
दीया ने कहा, ‘वे अपने लिए जी रहे हैं, ना किसी डर से जी रहे हैं।’ अभिनेत्री ने यह भी कहा कि अभिनेत्रियों को अब यह एहसास हो गया है कि अभिनय उनका काम है, ना कि उनकी पूरी पहचान। उन्होंने कहा, ‘यह उन चीजों में से एक है, जो हम जीवन में करते हैं। यह सब कुछ नहीं है। हां, हम इसके प्रति जुनूनी हैं। लेकिन यह हमारे अस्तित्व को नियंत्रित नहीं कर सकता।’
दीया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में बहुचर्चित वेब सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ में नजर आई थीं, जिसमें विजय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इस शो का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। बता दें कि दीया मिर्जा पर्यावरण को लेकर भी कई अभियानों का हिस्सा बनती रहती हैं। वह पर्यावरण बचाने के लिए लोगों को अक्सर प्रेरित करती हुई नजर आती हैं। Brahmastra Part 2: अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र 2' पर किया काम शुरू, आलिया ने साझा की तस्वीर