बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अमिताभ अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब हाल ही में, शहंशाह ने कंटेस्टेंट के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की बातें भी शेयर कीं। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने कभी भी अपने बच्चों को स्काई डाइविंग करने की परमिशन नहीं दी है। चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने और कौन से खुलासे किए हैं।