कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक आर्यन हिंदी सिनेमा के इकलौते ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने इस इंडस्ट्री में अपनी एक दमदार पोजीशन बिना यशराज फिल्म्स या धर्मा प्रोडक्शन्स की एक भी फिल्म किए बनाई है। यशराज फिल्म्स से कार्तिक का संपर्क होना अभी बाकी है लेकिन करण जौहर से कार्तिक का दोस्ताना पुराना है। हालांकि फिल्म ‘दोस्ताना 2’ के बनते-बनते बीच में ही रुक जाने से दोनों के बीच यारी दुश्मनी जैसी कहानियां भी बनीं, लेकिन बीते साल जब कार्तिक ने धर्मा प्रोडक्शन्स की एक फिल्म करने की बात कही तो लोगों ने इसका स्वागत ही किया।