अभिनेता कार्तिक आर्यन कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातें करते दिखाई नहीं देते हैं। अक्सर वे डेटिंग और रिलेशनशिप जैसे मुद्दों पर जवाब देना पसंद नहीं करते हैं। वहीं अभिनेता हाल ही में नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' में शामिल हुए। शो के दौरान वे नेहा से अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी बातें करते दिखाई दिए।